पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने खनुवा पुलिस चौकी का किया उद्घाटन, सीमा सुरक्षा का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने खनुवा पुलिस चौकी का किया उद्घाटन, सीमा सुरक्षा का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने खनुवा पुलिस चौकी का किया उद्घाटन, सीमा सुरक्षा का लिया जायजापुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने खनुवा पुलिस चौकी का किया उद्घाटन, सीमा सुरक्षा का लिया जायजा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
थाना सोनौली क्षेत्र अंतर्गत खनुवा पुलिस चौकी के नवनिर्मित कार्यालय का पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मंगलवार को उद्घाटन किया। उन्होंने चौकी परिसर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एसएसबी अधिकारियों संग भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, तस्करी रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उद्घाटन के बाद ग्राम प्रहरियों को छाता, टॉर्च और आवश्यक सामग्री वितरित की गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी सोनौली अजीत कुमार सिंह, एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे