कोल्होई : यूरिया की लाइन में डटे रहे बहादुरी के किसान
कोल्होई : यूरिया की लाइन में डटे रहे बहादुरी के किसान
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज कोल्होई डेस्क / बहादुरी महराजगंज :
युरिया खाद कि किल्लत ने इस साल खरीफ के सीजन में किसानों को काफी परेशान किया है । जिले में जहाँ जहाँ भी युरिया का वितरण हुआ है । लम्बी लम्बी लाइने देखने को मिली हैं । इसी क्रम में लम्बे इंतेजार के बाद जब बुधवार को कोल्होई थाना क्षेत्र के क्षेत्रीय सहकारी समिती बहादुरी बाजार पर युरिया खाद का वितरण किया गया तो बारिश हो रही थी । किसान बारिश की परवाह किये बिना ही धांधली से बचने के लिए लाईन लगाकर खड़े हो गये । किसी के पास छतरी थी तो किसी के पास वो भी नहीं । सचिव को भीड़ से घिरा देख बहादुरी बाजार के भाजपा नेता राजू जैसवाल समेत कुछ लोग आगे आये और खाद वितरण में सचिव की मदद करने लगे । जिससे खाद वितरण में धांधली कम हो गई । बता दें कि समय से युरिया ना मिलने के कारण धान की फसल काफी प्रभावित हो रही थी । लेकिन इश्वर भी किसानों की पीड़ा को समझ रहे हैं । जिले में हल्की तेज बारिश अवश्यकता अनुसार होती रहती है । जिसकी वजह से समय पर युरिया खेतों में ना डालने पर भी फसल कम प्रभावित होगी । वहीं किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों की युरिया की किल्लत की समस्सया पर खास ध्यान केन्द्रित करने की अवश्यकता है ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )





