चयनित सेविकाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

चयनित सेविकाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

चयनित सेविकाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
आई एन न्यूज महराजगंज, डेस्क: कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य सेविका नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद महराजगंज से चयनित 21 मुख्य सेविकाओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
डीएम ने सभी नवनियुक्त सेविकाओं को बधाई देते हुए उन्हें उनके पदगत दायित्वों के प्रति जागरूक किया और ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी प्रणाली में मुख्य सेविकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे न केवल निगरानी करती हैं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में भी सहायक होती हैं।
कार्यक्रम में मौजूद कई विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने भी नवचयनित मुख्य सेविकाओं को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्रीय कार्यों को प्रभावी रूप से संपादित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी द्वारा सभी मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे