जीवन एक्सप्रेस का गोरखपुर कार्यालय एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया उद्घाटन

जीवन एक्सप्रेस का गोरखपुर कार्यालय एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया उद्घाटन

जीवन एक्सप्रेस का गोरखपुर कार्यालय एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया उद्घाटनजीवन एक्सप्रेस का गोरखपुर कार्यालय एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया उद्घाटनजीवन एक्सप्रेस का गोरखपुर कार्यालय एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया उद्घाटन
कहा- कम समय में जीवन एक्सप्रेस ने विश्वसनीयता और निष्पक्षता से बनाई अपनी पहचान।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
हिंदी और अंग्रेजी में बीते 18 वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित समाचार पत्र जीवन एक्सप्रेस के गोरखपुर कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन हुआ। जेल बाईपास रोड, पादरी बाजार स्थित कार्यालय का उद्घाटन गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर विधिवत रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान एडीजी जैन ने जीवन एक्सप्रेस की विभिन्न खबरों का अवलोकन करते हुए कहा कि वे स्वयं इस अखबार के नियमित पाठक हैं। उन्होंने कहा, “जीवन एक्सप्रेस ने कम समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसकी खबरें विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती हैं। मैं इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”
इस अवसर पर उपस्थित 26वीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट श्रीमती निहारिका शर्मा ने जीवन एक्सप्रेस टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में अखबार निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन जीवन एक्सप्रेस ने इसे निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया है।
आरटीओ प्रवर्तक संजय कुमार झा ने जीवन एक्सप्रेस की समाचार प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह अखबार जन सरोकार और जन समस्याओं को प्राथमिकता देता है, जो इसे अन्य समाचार पत्रों से अलग बनाता है। उन्होंने संपादकीय टीम को बधाई दी।
प्रदेश महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि जीवन एक्सप्रेस सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक बन चुका है। “हर सुबह की शुरुआत इस अखबार की निष्पक्ष खबरों के साथ होती है,” उन्होंने जोड़ा।
कार्यक्रम की शुरुआत में जीवन एक्सप्रेस के जिला ब्यूरो चीफ – गोरखपुर, दामोदर उपाध्याय ने मुख्य अतिथि एडीजी मुथा अशोक जैन, कमांडेंट श्रीमती निहारिका शर्मा और आरटीओ प्रवर्तक संजय कुमार झा को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में दामोदर उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि जीवन एक्सप्रेस प्रयागराज और तुलसी नगरी चित्रकूट से विगत 18 वर्षों से निर्भीक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करते हुए आम जन की आवाज़ बनकर सामने आया है। देश-दुनिया की तमाम गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए यह समाचार पत्र लोगों तक सच और सार्थक खबरें पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर अध्यक्ष डॉ. अरविंद राय, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम कुमार कसौधन, हरेंद्र दूबे, दिग्विजय नारायण राय, राजेश पांडेय, रामचंद्र शाही, राजकुमार हिंदुस्तानी, विनोद दुबे, बिनोद सिंह, उदय सिंह, शतरुद्र प्रकाश उपाध्याय, अरुण सिंह सहित अनेक पत्रकार, बुद्धिजीवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे