गोरखपुर के रानीगंज मुहल्ले मे एक युवक को सात गोली मारकर किया घायल , हालत गंभीर, पहुंचे एसपी सिटी

गोरखपुर के रानीगंज मुहल्ले मे एक युवक को सात गोली मारकर किया घायल , हालत गंभीर, पहुंचे एसपी सिटी

गोरखपुर के रानीगंज मुहल्ले मे एक युवक को सात गोली मारकर किया घायल , हालत गंभीर, पहुंचे एसपी सिटी
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर ढाला के पथरा रानीगंज मोहल्ले में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक 23 वर्षीय युवक को बदमाश ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान अमन मौर्य के रूप में हुई है, जो मोहल्ले के निवासी मनोज मौर्य का पुत्र है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अमन को बदमाश ने बेहद नजदीक से करीब सात गोलियां मारीं। घटना के तुरंत बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों की मदद से घायल अमन को आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल अमन से बातचीत की। पूछताछ के दौरान अमन ने गोली मारने वाले युवक का नाम प्रशांत सिंह बताया है, जो संभवतः उसी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल मेडिकल कॉलेज में अमन की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी देखरेख में लगी हुई है। जांच जारी है।
गोरखपुर– उत्तर प्रदेश.

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे