सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, नेपाल कस्टम कार्यालय फूका, पुलिस थाने पर पथराव, भैरहवां के मेयर के घर आगजनी

सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, नेपाल कस्टम कार्यालय फूका, पुलिस थाने पर पथराव, भैरहवां के मेयर के घर आगजनी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
जेनजी प्रदर्शनकारी आज भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर स्थित नेपाल बेलहिया कस्टम कार्यालय में आग लगा दिया है। भैरहवा के मेयर घर में आगजनिक किया है। बेलहिया पुलिस कार्यालय पर पथराव कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
मंगलवार की शाम को बॉर्डर पर नेपाली प्रदर्शनकारियों के उपद्र को देखते हुए भारत ने सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले में स्थित भारत-नेपाल के प्रमुख सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर नेपाल जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है और नेपाल की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, नेपाल में आंतरिक हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। राजनीतिक अस्थिरता, जन आंदोलन, या अन्य आपात स्थितियों के चलते वहाँ कानून व्यवस्था पर असर पड़ा है। भारत सरकार ने एहतियातन सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि भारत से नेपाल जाने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसएसबी के जवान सोनौली बॉर्डर पर तैनात होकर हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की जांच कर रहे हैं। भारत से नेपाल जाने वाले सभी वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया गया है। सीमा पर लगी बैरिकेडिंग से लोगों को लौटाया जा रहा है और उन्हें नेपाल के भीतर की स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियाँ भी सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। भारत सरकार की ओर से अभी तक नेपाल से आने वाले नागरिकों पर कोई विशेष पाबंदी नहीं लगाई गई है, लेकिन सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। बार्डर के स्थित की गंभीरता को देखते हुए एसपी महाराजगंज पहुंचे हैं।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





