सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा बेलहिया में सेना तैनात,भैरहवा में सेना की गश्त शुरू
सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा बेलहिया में सेना तैनात,भैरहवा में सेना की गश्त शुरू
आई एन न्यूज भैरहवा, रुपन्देही (नेपाल):
नेपाल के भैरहवा शहर में सुरक्षा की दृष्टि से नेपाली सेना की सड़क पर गश्त शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही नेपाल-भारत सीमा के बेलहिया नाका पर भी सेना को तैनात किया गया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित खतरे या अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा में स्थित भैरहवां भंसार (कस्टम) कार्यालय में आगजनी के बाद सेवा की तैनाती का निर्णय लिया गया है। सेना की उपस्थिति से सीमा क्षेत्र में निगरानी और भी प्रभावी हो जाएगी। बेलहिया नाका नेपाल का एक प्रमुख सीमा प्रवेश बिंदु है, जहाँ से बड़ी संख्या में लोगों और सामान की आवाजाही होती है।
भैरहवा और उसके आसपास के क्षेत्रों में सेना की यह सक्रियता आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।








































