हर भ्रष्टाचारी के घर से निकालूंगा एक-एक रुपया'”सुदन गुरुङ, जेनजी आन्दोलन प्रमुख
हर भ्रष्टाचारी के घर से निकालूंगा एक-एक रुपया'”सुदन गुरुङ, जेनजी आन्दोलन के प्रमुख
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क:
जेनजी आन्दोलन के प्रमुख अगुवा सुदन गुरुङ ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। काठमांडू में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जो लोग आन्दोलन के दौरान हिंसा में शामिल थे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
सुदन गुरुङ ने साफ शब्दों में कहा, “जो जोले गोली हाने, म उनीहरूलाई एक जनालाई पनि छाड्दिन।” अर्थात्, “जिन-जिन लोगों ने गोली चलाई, मैं उनमें से एक को भी नहीं छोड़ूंगा।”
उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज़ करने की बात करते हुए जोड़ा, “हरेक भ्रष्टाचारीको घरघरबाट एक–एक रुपैयाँ निकाल्नेछु।” यानी, “हर भ्रष्टाचारी के घर-घर से मैं एक-एक रुपया निकालूंगा।”
गुरुङ ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब विश्व को यह दिखाया जाए कि नेपाल कैसे बनता है।
उनके इस भाषण को उनके समर्थकों ने ज़ोरदार समर्थन दिया और “भ्रष्टाचार मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब नेपाल में जनजी आन्दोलन ने व्यापक समर्थन बटोरते हुए राजनीतिक व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ गहन बहस छेड़ दी है। गुरुङ का यह ऐलान आन्दोलन को एक नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
यह देखने वाली बात होगी कि सुदन गुरुङ और उनका आन्दोलन आने वाले दिनों में नेपाल की राजनीति और समाज में क्या बदलाव लाते हैं।
काठमांडू /नेपाल





