बनारस से पशुपतिनाथ दर्शन को गई भारतीय पर्यटकों की बस पर नेपाल में हमला, कई यात्री घायल

बनारस से पशुपतिनाथ दर्शन को गई भारतीय पर्यटकों की बस पर नेपाल में हमला, कई यात्री घायल

बनारस से पशुपतिनाथ दर्शन को गई भारतीय पर्यटकों की बस पर नेपाल में हमला, कई यात्री घायल
आई एन न्यूज काठमांडू/सोनौली डेस्क: बनारस से नेपाल के काठमांडू स्थित विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गत दिनों गई एक भारतीय पर्यटक बस पर नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बस में सवार कई भारतीय यात्री घायल हो गए हैं।
घटना नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास उस समय हुई जब स्थानीय मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने भारतीय पर्यटकों की बस को निशाना बना लिया। बस पर पथराव किया गया, जिससे बस के शीशे टूट गए और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को काठमांडू के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को नेपाल सरकार और भारतीय दूतावास की मदद से विशेष विमान के जरिए भारत भेज दिया गया है।
आज जब यह पर्यटक बस भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर पहुंची, तो बस चालक ने पूरी घटना की जानकारी पत्रकारों को दी। चालक ने बताया कि “हम लोग दर्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी अचानक भीड़ ने हमारी बस को घेर लिया और बिना किसी कारण के हमला कर दिया। यात्रियों में महिलाएं और बुज़ुर्ग भी थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को किसी का लिहाज नहीं था।”
घटना के बाद से नेपाल में मौजूद भारतीय पर्यटकों और वहां के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भय और चिंता का माहौल है।
फिलहाल नेपाल प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि आगे इस प्रकार की कोई घटना न हो।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे