नौतनवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

नौतनवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

नौतनवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
नौतनवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रमस्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का नौतनवा में हुआ शुभारंभ.

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नौतनवा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह एवं नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहे। हालांकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी थे, लेकिन क्षेत्र में आवश्यक कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते वे कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में अध्यक्ष नौतनवा और जिला महामंत्री ने कार्यक्रम में सहभागिता की और अभियान की सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र कुमार (प्रभारी चिकित्साधिकारी) ने की। इस दौरान हरिनाथ यादव (बी.पी.एम.), मुदिता त्रिपाठी (बी.सी.पी.एम.), विजय कुमार (सी.एम. फेलो), धर्मेंद्र शाही, तथा कंचनलता (सुपरवाइजर, बाल विकास परियोजना) सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
अभियान के तहत महिलाओं को पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, मासिक धर्म स्वच्छता, परिवार नियोजन एवं प्रसव पूर्व देखभाल की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जब नारी स्वस्थ होगी, तभी परिवार और समाज सशक्त होगा। यह अभियान महिलाओं को जागरूक कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाएगा। उन्होने कहां कि
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श सत्र के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे