स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" का शुभारंभ, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" का शुभारंभ, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटनस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री त्रिपाठी ने स्वास्थ्य संबंधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उपस्थित महिलाओं एवं आम जनमानस को महिला स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार व सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है, और सरकार इस दिशा में पूरी तरह से संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श तथा जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में महिलाएं, स्वास्थ्यकर्मी, आशा बहुएं एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विधायक श्री त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनाएं।
कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का भी सक्रिय सहयोग रहा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे