अमरमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हियुवा के नरसिंह पांडे का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

अमरमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हियुवा के नरसिंह पांडे का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

अमरमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नौतनवा तहसील में हियुवा के नरसिंह पांडे का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
बस्ती जिले में बहुचर्चित राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार से हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडे ने अपने समर्थकों और हियुवा कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवा तहसील परिसर में
अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
धरना स्थल पर भारी संख्या में जुटे लोग पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच नरसिंह पांडे ने कहा कि बस्ती के एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि न केवल अमरमणि त्रिपाठी की तत्काल गिरफ्तारी हो, बल्कि उनकी चल-अचल संपत्तियों की भी गहन जांच कराई जाए।
नरसिंह पांडे ने स्पष्ट किया कि जब तक अमरमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि धरने की सूचना सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी।
धरने में भारी संख्या में हियुवा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी देखी जा रही है, जिससे माहौल गर्म होता दिख रहा है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि बस्ती के चर्चित राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का नाम प्रमुख आरोपियों में शामिल है। कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होने से हियुवा और कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मांग को कैसे लेता है और धरना कितनी दूर तक जाता है।

 महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे