नरसिंह पांडे का धरना समाप्त, मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रतिनिधि मंडल
नरसिंह पांडे का धरना समाप्त, मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रतिनिधि मंडल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे द्वारा पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज नौतनवा तहसील परिसर में दिन भर धरना देर शाम को समाप्त हो गया। यह धरना आज सुबह 10:00 बजे से तहसील पर शुरू हुआ था।
धरना समाप्त करते हुए नरसिंह पांडे ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश महामंत्री पी.के. मल्ल के आश्वासन और निर्देश पर उन्होंने यह निर्णय लिया है। पांडे ने कहा कि हियुवा के पूर्व पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देगा और उनसे उचित कार्रवाई की मांग करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
गौरतलब है कि नरसिंह पांडे अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार सक्रिय हैं। आज के धरने के माध्यम से उन्होंने इस मुद्दे को एक बार फिर प्रमुखता से उठाया था।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.





