विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया बधेला तटबंध का निरीक्षण, जनता से की मुलाकात
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया बधेला तटबंध का निरीक्षण, जनता से की मुलाकात
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी
ने गुरुवार को नौतनवा विकासखंड के ग्राम सेखुआनी स्थित बधेला तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति का जायज़ा लिया और संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही विधायक ने मौके पर मौजूद सम्मानित नागरिकों से मुलाक़ात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप पांडे सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





