सफाई कार्य को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए–अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी

सफाई कार्य को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए--अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी

सफाई कार्य को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए–अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी
नौतनवा में “स्वच्छता ही सेवा” सफाई मित्रों को स्वच्छता किट वितरित कर नगरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत नौतनवा नगर पालिका द्वारा सफाई को लेकर व्यापक पहल की जा रही है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा के जलकल कम्पाउंड में सफाई मित्रों को स्वच्छता किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफाईकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
इसके साथ ही नगर के डॉ. राममनोहर लोहिया अमृत सरोवर, तहसील परिसर स्थित अमृत सरोवर एवं माँ बनैलिया मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने आम नागरिकों से भी स्वच्छता में भागीदारी की अपील की।
पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे हमारा नगर स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बन सके।
इस स्वच्छता अभियान में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, संजय मौर्य, सत्यप्रकाश, गोविन्द प्रसाद, राजकुमार गौड़ सहित मोनू, आकाश, दिवाकर एवं अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे