कोल्होई : बहादुरी में तिरंगा लाइट का विधायक फरेंदा ने किया उद्घाटन
कोल्होई : बहादुरी में स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइट का विधायक फरेंदा ने किया उद्घाटन
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज कोल्होई / बहादुरी डेस्क :
जनपद महराजगंज के फरेंदा विधान सभा के कोल्होई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में नवरात्री के शुभ अवसर पर मंगलवार की शाम को कांग्रेस विधायक श्री विरेंद्र चौधरी के द्वारा रोड के दोनों तरफ लगवाये गये लगभग चार सौ मीटर के दायरे में 45 स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइट का उद्घाटन किया गया । जिसमें विधायक फरेंदा ने पहले अगर बत्ती जलाकर उसके बाद स्ट्रीट लाइट का स्विच ऑन करके उद्घाटन किया । जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । बता दें कि सड़क के किनारे दोनों तरफ लगे स्ट्रीट लाइट व उसमें लगे तिरंगा लाइट ने कस्बे की खूबसूरती में चार चाँद लगा दिया है । जो कि शाम के समय देखने में बेहद आकर्षक लग रहा है । बहादुरी बाजार कोल्होई और बृजमनगंज के बीचो बीच स्थिति है । जिसे पहले एक बेहद पिछड़ा हुआ कस्बा के रूप में पहचाना जाता था । जहाँ पर कोई भी बड़ा कारोबारी अपनी बड़ी दुकान खोलने से कतराता था । लेकिन कोल्होई बृजमनगंज मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद इस कस्बे का कायाकल्प हो गया । उसपर अब रोड के दोनों तरफ लगी लाइटों ने लोगों का मन मोह लिया है । इस कस्बे में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है अब बड़ी बड़ी दुकानें खुल गई हैं । मार्बल से लेकर बाइक तक इस कस्बे में मिलने लगा है । धीरे धीरे बड़े कारोबारी इस बाजार में निवेश कर रहे हैं । बदलाव का सिलसिला निरंतर जारी है ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )





