रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण– प्रदीप पांडे

रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण-- प्रदीप पांडे

रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण — प्रदीप पांडे
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन।
आई एन न्यूज रतनपुर डेस्क:
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और ज़रूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
शिविर का उद्घाटन विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के अनुपस्थिति में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडेय द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण बताया और युवाओं से इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. शेफाली गुप्ता, डॉ. पारसनाथ, फार्मासिस्ट निसार अहमद एवं अशोक, STS राघवेंद्र मणि, BPM हरिनाथ यादव, BCPM मुदिता, धर्मेंद्र शाही, मनीष निगम, राकेश, संजय यादव सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्जनों यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं चिकित्सा अधिकारियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे