सोनौली बॉर्डर: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त – एडीजी मुथा अशोक जैन

सोनौली बॉर्डर: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त – एडीजी मुथा अशोक जैन
सोनौली बॉर्डर: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त – एडीजी मुथा अशोक जैन
एसपी महाराजगंज सोनौली बॉर्डर पर एडीजी का स्वागत करते हुए

भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त – एडीजी मुथा अशोक जैन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने और नेपाल के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन बुधवार को सोनौली पहुंचे। उनके साथ महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे।
एडीजी जैन ने सीमा क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टों और पगडंडी मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों — नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ — के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सीमावर्ती इलाकों में भीड़भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता न किया जाए।
एडीजी ने इन्ट्रीगेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का भी निरीक्षण किया और नेपाल प्रशासन से समन्वय बनाकर दोनों देशों की सीमा पर चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्थानीय पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय के साथ निरंतर पेट्रोलिंग और प्रभावी चेकिंग की जाए। सीमावर्ती इलाकों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
अंत में एडीजी मुथा अशोक जैन ने कहा कि त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस को हर मोर्चे पर तैयार रहना होगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे