नौतनवा, दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ, अध्यक्ष बृजेश मणि ने दिखाई हरी झंडी

नौतनवा, दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ, अध्यक्ष बृजेश मणि ने दिखाई हरी झंडी

नौतनवा, दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ, अध्यक्ष बृजेश मणि ने दिखाई हरी झंडीनौतनवा, दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ, अध्यक्ष बृजेश मणि ने दिखाई हरी झंडी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवा में 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री बृजेश मणि त्रिपाठी ने प्रचार-प्रसार वाहनों, एंटीलार्वा छिड़काव व फॉगिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “वर्तमान मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस, चेचक, हैजा, कालरा, टीबी आदि जैसी संचारी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिसके रोकथाम के लिए हमें समग्र प्रयास करने होंगे। इसके लिए प्रशासनिक तत्परता के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा अभियान में सहयोग करें।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, सत्यप्रकाश, राजकुमार गौड़, अमित जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, गोविन्द प्रसाद, राधेश्याम, मजीद, विनोद कुमार, कमलेश कुमार सहित नगर के अन्य सम्मानित नागरिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे