सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड के छात्रों को कमांडेंट ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रेरित

सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड के छात्रों को कमांडेंट ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रेरित

सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड के छात्रों को कमांडेंट ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रेरितसीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड के छात्रों को कमांडेंट ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रेरितसीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड के छात्रों को कमांडेंट ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रेरित,सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बरतने का दिया संदेश।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड, नौतनवा में आज एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के कमांडेंट श्री जगदीश धवई द्वारा एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने छात्रों को एसएसबी सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भर्ती के लिए जागरूक और प्रेरित किया।
कमांडेंट धवई ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास को जरूरी बताया। साथ ही उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से सटे इस सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामरिक संवेदनशीलता को समझाते हुए युवाओं से चौकन्ना और सजग रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “सीमा सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्थानीय नागरिकों विशेषकर युवाओं को भी सजग रहकर सहयोग करना चाहिए। एसएसबी को अपना सहयोगी मानते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय पर साझा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।”
कार्यक्रम की शुरुआत में सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड के डायरेक्टर राजू शर्मा ने कमांडेंट श्री धवई का बुके भेंट कर स्वागत किया और उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। श्री शर्मा ने कहा, “एसएसबी के जवान जिस निष्ठा और समर्पण से सीमा की रक्षा कर रहे हैं, साथ ही सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वह सराहनीय है। सीमावर्ती युवाओं को जागरूक करने के उनके प्रयास प्रशंसा के योग्य हैं।”
कार्यक्रम के अंत में श्री शर्मा ने उपस्थित छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और कमांडेंट जगदीश धवई के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी कमांडेंट से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा की भावना को आत्मसात करने की बात कही। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे