मिशन शक्ति, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सरकार की ऐतिहासिक पहल–सीओ नौतनवा
,”मिशन शक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सरकार की ऐतिहासिक पहल—सीओ नौतनवा
मिशन शक्ति फेज 5.0: नौतनवा के ग्राम बैरवा चंदनपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आई एन न्यूज नौतनवा, डेस्क:
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नौतनवा थाना क्षेत्र के जंगल के पास स्थित ग्राम बैरवा चंदनपुर में एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, ग्रामीण महिलाएं व बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने मिशन शक्ति की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि,”मिशन शक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इसके फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को हिंसा, शोषण व असुरक्षा के विरुद्ध जागरूक करते हुए आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों ने इन योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण महिलाओं को पंजीकरण प्रक्रिया और लाभ उठाने के तरीकों से अवगत कराया।
साथ ही, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने की जरूरत पर बल दिया गया। ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि,”इस तरह के आयोजन गाँवों की महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
अंत में क्षेत्राधिकारी ने सभी ग्राम प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश





