नवीन मंडी समिति के पास फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नवीन मंडी समिति के पास फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नवीन मंडी समिति के पास फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नवीन मंडी समिति नौतनवा के समीप आज शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता देखा। सूचना मिलते ही नौतनवा चौकी प्रभारी छोटेलाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत चार से पांच दिन पहले हो चुकी है। प्रारंभिक जानकारी में युवक को नेपाली बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका है और शरीर सूज गया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है और टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में सूचना दी जा रही है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे