सोनौली में एसडीएम नौतनवा के नेतृत्व में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद
सोनौली में एसडीएम नौतनवा के नेतृत्व में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में आज दोपहर प्रशासन द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित पटाखों का भंडाफोड़ हुआ। यह छापेमारी नौतनवा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन कुमार पुलिस क्षेत्राअधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
सूत्रों के अनुसार, एसडीएम को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि सोनौली कस्बे में कुछ दुकानदार भारी मात्रा में पटाखे अवैध रूप से छुपाकर रखे हुए हैं। न केवल ये पटाखे स्थानीय बाजार में बेचे जा रहे थे, बल्कि कुछ मात्रा में इन्हें तस्करी के जरिए नेपाल भी भेजा जा रहा था।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आज दोपहर एसएसएसबी रोड स्थित एक कटरे में छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण मिला, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। जिन दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था, वे अब इन्हें इधर-उधर करने में लगे हुए हैं ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।
समाचार लिखे जाने तक छापेमारी में शामिल किसी भी अधिकारी का आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले में संबंधित दुकानदारों पर आवश्यक अधिनियमों के अंतर्गत कड़ी ककार्यवाई की जाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





