एसपी सोमेंद्र मीना ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण

एसपी सोमेंद्र मीना ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण

एसपी सोमेंद्र मीना ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षणएसपी सोमेंद्र मीना ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई और परेड में शामिल सभी कर्मियों के टर्नआउट की जांच की।
एसपी ने ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली निर्धारित वर्दी पहनने तथा जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन व एकरूपता पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान पीआरवी-112 वाहनों की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम और उपकरणों की जांच की तथा रिस्पॉन्स टाइम सुधारने के निर्देश दिए।
एसपी ने मेस, कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक व प्रशिक्षण स्थलों की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आरक्षियों से उनकी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे