लोकतंत्र की सशक्तता मतदाताओं की जागरूकता पर निर्भर– ऋषि त्रिपाठी विधायक

लोकतंत्र की सशक्तता मतदाताओं की जागरूकता पर निर्भर– ऋषि त्रिपाठी विधायक
नौतनवा में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पर कार्यशाला आयोजित, विधायक रिषी त्रिपाठी ने किया संबोधित।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के सभागार में शनिवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता मतदाताओं की जागरूकता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा से करें। इसके पहले विधायक नौतनवा का ब्लॉक प्रमुख नौतनवा तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने बुके भेट कर भव्य स्वागत किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य रहे, जिन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है और इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
इस मौके पर नौतनवा नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, विभिन्न ग्राम प्रधान, ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया और नए मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।








































