विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरु नानक देव जयंती पर गुरुद्वारे में मत्था टेका
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरु नानक देव जयंती पर गुरुद्वारे में मत्था टेका, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर नौतनवा नगर स्थित गुरुद्वारे में आज विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुँचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सत्य, सेवा और समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में नगर के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही। इस मौके पर नौतनवा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और आपसी एकता, भाईचारे तथा शांति के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश





