नौतनवा नगर के प्रत्येक मोहल्ले की सूरत बदलना हमारा संकल्प– ऋषि त्रिपाठी विधायक

नौतनवा नगर के प्रत्येक मोहल्ले की सूरत बदलना हमारा संकल्प-- ऋषि त्रिपाठी विधायक

नौतनवा नगर के प्रत्येक मोहल्ले की सूरत बदलना हमारा संकल्प– ऋषि त्रिपाठी विधायक
नौतनवा नगर के प्रत्येक मोहल्ले की सूरत बदलना हमारा संकल्प-- ऋषि त्रिपाठी विधायक

नौतनवा नगर के प्रत्येक मोहल्ले की सूरत बदलना हमारा संकल्प-- ऋषि त्रिपाठी विधायक
विधायक नौतनवा वार्डो में भ्रमण करते हुए।

नौतनवा नगर के विकास को नई गति — विधायक के प्रयासों की अध्यक्ष ने की सराहना, छह वार्डों में बनेगी सीसी रोड
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधायक नौतनवा नगर के चौमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जिसका परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है।
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर के छह वार्डों में, जहां की सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी, वहां अब सीसी रोड का निर्माण होने जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नौतनवा नगर की करीब 100 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होगा, जिससे नगर की सूरत निखर उठेगी और हर गली को कीचड़ मुक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नौतनवा नगर की जनता की ओर से विधायक को दिल से आभार है, जिन्होंने नगर के विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया है।
इसी क्रम में विधायक श्री त्रिपाठी स्वयं नगर के वार्डों का भ्रमण कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वार्ड नंबर 5 अम्बेडकर नगर एवं वार्ड नंबर 9 उस्मान नगर का दौरा किया, जहां उन्होंने सम्मानित नागरिकों से मुलाक़ात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान विधायक ने दोनों वार्डों में बनने जा रहे सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि नौतनवा नगर के प्रत्येक मोहल्ले की सूरत बदलना उनका संकल्प है, और यह विकास कार्य उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे