नौतनवा तहसील में धरना — पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने लगाई न्याय की गुहार
नौतनवा तहसील में धरना — पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने लगाई न्याय की गुहार
देखें वीडियो — पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रहलाद प्रसाद के नारेबाजी का दृश्य)
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रहलाद प्रसाद आज कुछ ग्रामीणों के साथ नौतनवा तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने का कारण क्षेत्र में कथित भू-माफियाओं द्वारा गरीबों की जमीन पर कब्जा करना और फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले बताए जा रहे हैं।
धरनारत ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत से गरीबों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान धरना स्थल पर ग्रामीणों ने “गरीबों की जमीन बचाओ”, “भू-माफियाओं पर लगाम लगाओ”, “न्याय चाहिए, अन्याय नहीं”.
इसी क्रम में ग्राम सभा बरवा कला के ग्रामीणों ने भी धरना देकर ग्राम निधि के आय-व्यय का पूरा ब्योरा तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है, जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रहलाद प्रसाद ने कहा कि जब तक गरीबों की जमीन उन्हें वापस नहीं दिलाई जाती और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





