जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के तहसील इकाई नौतनवा की बैठक संपन्न, संगठन में हुए महत्वपूर्ण दायित्व परिवर्तन
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के तहसील इकाई नौतनवा की बैठक संपन्न, संगठन में हुए महत्वपूर्ण दायित्व परिवर्तन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महाराजगंज तहसील इकाई नौतनवा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को क्लब के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों द्वारा किसी अन्य संगठन की सदस्यता लिए जाने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए गुड्डू जायसवाल को संगठन का संरक्षक, शुनील शर्मा को नया उपाध्यक्ष, तथा अमित वर्मा को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया। नियुक्ति के पश्चात क्लब अध्यक्ष अतुल जायसवाल एवं संरक्षक जगदीश गुप्ता द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी गई।
इस अवसर पर संगठन के सूचना मीडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल, जो पूर्व से ही इस दायित्व पर कार्यरत हैं, ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्लब के साथ मजबूती से खड़े हैं और पत्रकार हित व जनहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और जनहित में प्रभावी योगदान देने की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रामसागर शर्मा, महामंत्री मुराद अली, नागेंद्र शुक्ला, अशोक गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, संदीप जायसवाल, एवं अरविंद त्रिपाठी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





