नौतनवा में आज छपवा तिराहे से निकाली जायेगी एकता पदयात्रा, विधायक करेंगे नेतृत्व
नौतनवा में आज छपवा तिराहे से निकाली जायेगी एकता पदयात्रा, विधायक करेंगे नेतृत्व
लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज नौतनवा में एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने हेतु एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में दिन में करीब 10:30 बजे प्रारंभ होगा।
पदयात्रा की शुरुआत नौतनवा कस्बे की छपवा चौकी के पास से होगी , जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित होंगें। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर आगे बढ़ेगी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शकुंतला मैरिज हाल पर पहुँचेंगी।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता में योगदान को याद करते हुए सभी से समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, नगर के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सक बंधुओं तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाएँ।
माना जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी और सरदार पटेल के प्रति सम्मान तथा उनकी विचारधारा के प्रति समर्पण को दर्शाया जायेगा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





