लौह पुरुष की 150वीं जयंती: नौतनवां में ऐतिहासिक एकता पदयात्रा संपन्न

लौह पुरुष की 150वीं जयंती: नौतनवां में ऐतिहासिक एकता पदयात्रा संपन्न
लौह पुरुष की 150वीं जयंती: नौतनवां में ऐतिहासिक एकता पदयात्रा संपन्न
राज्यसभा सांसद सदस्य संगीता यादव
लौह पुरुष की 150वीं जयंती: नौतनवां में ऐतिहासिक एकता पदयात्रा संपन्न
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत
लौह पुरुष की 150वीं जयंती: नौतनवां में ऐतिहासिक एकता पदयात्रा संपन्न
विधायक नौतनवा संबोधित करते हुए.

https://www.facebook.com/share/v/1BqUCMzeRX/ (देखें लाइव)

लौह पुरुष की 150वीं जयंती: नौतनवां में ऐतिहासिक एकता पदयात्रा संपन्न
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज नौतनवां में ‘भारत एकता पदयात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह पदयात्रा नौतनवां कस्बे के छपवा तिराहे से शुरू हुई, जिसका नेतृत्व नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वयं कर रहे थे। पदयात्रा में शामिल भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आरंभ हुई पदयात्रा नौतनवा–सोनौली मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ती रही, जहां मार्गभर लोगों ने पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। पुराने नौतनवा चौराहे से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने समर्थकों सहित विधायक ऋषि त्रिपाठी का बुके व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस पदयात्रा की मुख्य अतिथि राज्यसभा संसद सदस्य संगीता यादव रहीं।
जैसे-जैसे पदयात्रा कस्बे की ओर बढ़ी, समाजसेवी, अधिवक्ता, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा को रोककर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष हबीब खान ने भी विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में एनसीसी के छात्र भी तिरंगा लेकर आगे-आगे चल रहे थे, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
पदयात्रा अंत में गांधी चौक के समीप स्थित एक मैरिज हॉल में पहुंचकर गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य संगीता यादव ने कहा कि “सरदार पटेल ने भारत की एकता की जो मिसाल कायम की, वह आज भी पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।”
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भारी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने आधुनिक भारत के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन और विचार प्रत्येक देशवासी को प्रेरित करते रहेंगे।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महाराजगंज अरुण शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, दीपक बाबा, बच्चू लाल चौरसिया, प्रदीप पांडे, अजय अग्रहरि, रवि वर्मा, राजाराम जायसवाल, अशोक जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नौतनवा, संतोष जायसवाल, विजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे