पुलिस मुठभेड़, दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़, दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से घायल

त्रिमुहानी पुल के पास पुलिस मुठभेड़, दो वाहन चोर गिरफ्तार – एक पैर में गोली लगने से घायल

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
बीती रात 23/24 नवंबर को कोतवाली पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर महाराजगंज के त्रिमुहानी घाट के पास हुई मुठभेड़ में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलें नेपाल में बेचने की फिराक में इकट्ठा कर रहे हैं।
पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी आशीष निषाद उर्फ लल्लू के पैर में गोली लग गई, जिसे अस्पताल भेजा गया। दूसरा आरोपी दीनानाथ साहनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा कुल 5 मोटरसाइकिलें (4 चोरी की व 1 एमवी एक्ट के तहत) बरामद हुईं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई में कोतवाली पुलिस, भिटौली थाना, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त भूमिका रही। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
उक्त आशय की जानकारी सिद्धार्थ एएसपी महाराजगंज ने दी है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे