मैक्ससीटी हॉस्पिटल नौतनवां में रक्तदान एक महादान-अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी

मैक्ससीटी हॉस्पिटल नौतनवां में रक्तदान एक महादान-अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी

मैक्ससीटी हॉस्पिटल नौतनवां में रक्तदान एक महादान-अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठीमैक्ससीटी हॉस्पिटल नौतनवां में रक्तदान: रक्तदान एक महादान-अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
मैक्ससीटी हॉस्पिटल नौतनवा में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के बाद उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पहुँचे पालिका अध्यक्ष का हॉस्पिटल के डायरेक्टर विकास दुबे ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक को नियमित अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह शरीर को अधिक स्वस्थ बनाता है।
रक्तदान शिविर के दौरान सभासद राकेश जायसवाल, अवधेश चौबे, राजकुमार गौड़, राकेश श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, अभय, लिपिक संतोष श्रीवास्तव, अंकित दुबे सहित कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए आगे आए।
अंत में मैक्ससीटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर विकास दुबे ने रक्तदान करने वाले सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए  धन्यवाद ज्ञापित किया।
महाराजगं– उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे