नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमसनौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमसनौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा स्थित बचपन स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ क्रिसमस पर्व मनाया। इस अवसर पर बच्चों को क्रिसमस पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें प्रभु यीशु मसीह के जन्म की कथा सरल एवं रोचक तरीके से समझाई गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का परिचय कई नए शब्दों से कराया गया, जैसे – Christmas, Christian, Church, Tree, Bell, Gift, Shepherd, King, Angel, Santa, Snowman आदि। इससे बच्चों की शब्दावली के साथ-साथ उनकी समझ भी विकसित हुई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Santa Uncle रहे, जिन्होंने बच्चों को चॉकलेट बांटी। Santa को देखकर बच्चे बहुत खुश नजर आए। नन्हे बच्चे जब छोटे-छोटे Santa के रूप में सजे तो वे बेहद मनमोहक और आकर्षक लग रहे थे। बच्चों ने खूब मस्ती की, गीतों पर डांस किया और पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हर धर्म मानवता, प्रेम और परोपकार की सीख देता है। इस विशेष अवसर पर बच्चों के लिए एक बॉक्स रखा गया, जिसमें सभी बच्चों ने अपने हिस्से की एक-एक टॉफी डालकर “Joy of Giving” की भावना को समझा और अपनाया।
डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लेने से ज्यादा सुख देने में है, बस हमें अपने अंदर समर्पण और सहयोग की भावना बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को एक-दूसरे का साथ देने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने की राह दिखाई जाती है।
कार्यक्रम में सामर्थ, प्रिशा, सृष्टि, अफीफा, रियान, अर्पित, आयु, शिवांशी, आशुतोष, श्री, कुंज, सूर्यांश, ऋषिका, कबीर, स्वस्तिका, धैर्य, मरियम, वासु, शिवांश, हर्ष सहित अन्य बच्चे शामिल रहे। वहीं शिक्षकों में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, प्रियंका, मनिता, अंजली, श्रद्धा, अंशिका, रिंकल और इशिता की सक्रिय सहभागिता रही।
बता दे कि पूरा कार्यक्रम आनंद, सीख और आपसी प्रेम का संदेश देता हुआ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे