नौतनवा में श्रद्धा व उत्साह के साथ नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जगह-जगह खिचड़ी सहभोज
नौतनवा में श्रद्धा व उत्साह के साथ नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जगह-जगह खिचड़ी सहभोज
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर में आज गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन किया गया है।
खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सुबह से ही नगर के विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नौतनवा नगर के स्टेशन चौराहे के समीप सभासद संजय पाठक के नेतृत्व में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करगे।
इसके अलावा कस्बे के गांधी चौक पर भी खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। कार्यक्रम में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगरवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने नगर के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में सहभागिता करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद संजय पाठक, अनिल मद्धेशिया, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल सहित नगर के कई सभासद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





