सोनौली में अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा

सोनौली में अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा

सोनौली में अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहासोनौली में अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कस्बा सोनौली में स्थित अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर का 20वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला का आयोजन किया गया है।
मंदिर के बीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगीत मय श्रीमद् राम कथा ज्ञान यज्ञ, अखंड हवन एवं संत समागम जैसे दिव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं यज्ञ स्थल का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
संगीत मय श्रीमद् राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 23 जनवरी, शुक्रवार से होगा, जो लगातार 9 दिनों तक चलेगा। इस पावन कथा के लिए अयोध्या धाम से सुप्रसिद्ध कथा वाचक राजहंस मानस माधुर मार्तंड जी महाराज स्वयं पधार रहे हैं, जो अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
इस संबंध में श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास जी महाराज ने बताया कि कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से भक्तों के जीवन में भक्ति, ज्ञान और संस्कार का संचार होगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् राम कथा ज्ञान यज्ञ का लाभ उठाएं और अपने जीवन को कृतार्थ करें।
पूरे सोनौली नगर में इस आयोजन को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे