नौतनवा के हर सुख-दुख में विधायक ऋषि त्रिपाठी, देर रात तक जनसंपर्क बना चर्चा का विषय

नौतनवा के हर सुख-दुख में विधायक ऋषि त्रिपाठी, देर रात तक जनसंपर्क बना चर्चा का विषय
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी एक बार फिर अपने संवेदनशील और जनप्रिय व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने रहे। देर रात तक वे क्षेत्र के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हुए तो वहीं कई परिवारों के दुख में सहभागी बनकर अपनी गहरी संवेदनाएं भी प्रकट कीं।
इसी क्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भुवाल वर्मा के सुपौत्री के बरही संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे और परिवार को शुभकामनाएं देते हुए बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद वे सोनौली बाजार स्थित शान साड़ी सेंटर पहुंचे, जहां उपस्थित व्यापारी भाइयों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं और अपेक्षाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
देर रात तक सोनौली क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी अमित गुप्ता की पूज्य माता जी के निधन, वार्ड नंबर 12 निवासी डॉक्टर राम आसरे की पूज्य माता जी के निधन तथा वार्ड नंबर 12 निवासी कृष्णा प्रजापति जी के सुपुत्र के असामयिक निधन की सूचना पर उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से भेंट की और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक का इस तरह लगातार क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनना आम जनता के बीच सराहना का विषय बना हुआ है। लोग उन्हें केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने वाले सच्चे साथी के रूप में देख रहे हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे