नौतनवा: एसआईआर कार्यों की प्रगति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की समीक्षा

नौतनवा: एसआईआर कार्यों की प्रगति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की समीक्षा

नौतनवा: एसआईआर कार्यों की प्रगति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की समीक्षानौतनवा: एसआईआर कार्यों की प्रगति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की समीक्षानौतनवा: एसआईआर कार्यों की प्रगति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की समीक्षा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने आज नौतनवा स्थित राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति एवं उससे संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के करीब नौ बूथों के एसआईआर सत्यापन को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम नौतनवा ने की।
समीक्षा बैठक में विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वयं उपस्थित रहे और एसआईआर कार्य की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बैठक में मौजूद बीएलओ से मतदाता सूची सत्यापन, प्रगति की स्थिति, आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक जानकारी ली। विधायक ने निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
नौतनवा: एसआईआर कार्यों की प्रगति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की समीक्षाबैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत नौतनवा के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ में सुमन शर्मा, निशा अग्रहरि, किरण जायसवाल, रूबी जायसवाल, सुषमा चौधरी, कंवलजीत कौर, विजय लक्ष्मी, अराधना भारती, माया शर्मा, मीना सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने भी एसआईआर कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के समापन पर विधायक ने सभी बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

https://www.facebook.com/share/v/1D62N5NVdf/ ( देखें लाइव)

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे