नौतनवा में मां बनैलिया का 35वां स्थापना दिवस, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की पूजा-अर्चना

नौतनवा में मां बनैलिया का 35वां स्थापना दिवस, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की पूजा-अर्चना
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा नगर की आराध्य देवी मां बनैलिया के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी मंदिर परिसर पहुंचे और विधिवत दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
दर्शन-पूजन के उपरांत विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें मां बनैलिया के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां बनैलिया क्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं और उनके आशीर्वाद से नौतनवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इसके बाद विधायक श्रद्धालुओं से मिलते हुए प्रसाद वितरण के लिए आयोजित भंडारा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया, शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे आयोजन में उत्साह व श्रद्धा का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता दीपक बाबा, अभिषेक मिश्रा,मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





