भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार से 48 किलो 686 ग्राम चरस बरामद
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार से 48 किलो 686 ग्राम चरस बरामद
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा से सटे परसा मालिक थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना परसा मालिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक लग्जरी कार से 48 किलो 686 ग्राम चरस बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक लग्जरी वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
सीमाई इलाके में हुई इस बड़ी कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस
मामले में आगे की जांच जारी है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





