महाराजगंज: एसआईआर को लेकर सर्वदलीय बैठक, 22 को सभी बूथों पर विशेष अभियान

महाराजगंज: एसआईआर को लेकर सर्वदलीय बैठक, 22 को सभी बूथों पर विशेष अभियान

महाराजगंज में एसआईआर अभियान को लेकर सर्वदलीय बैठक, 22 फरवरी को सभी बूथों पर विशेष अभियान
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिला निर्वाचन संबंधी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी गई तथा आगामी विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी दलों से सहयोग का अनुरोध किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित दावों और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया भी संचालित की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान की जानकारी दें और उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर आवश्यक प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा एसआईआर अभियान के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन की सराहना की तथा अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे 22 फरवरी को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया का लाभ अवश्य उठाएं।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे