लक्ष्मीपुर में ट्राम वे परियोजना संरक्षित रखने को लेकर विधायक ऋषि त्रिपाठी गंभीर
लक्ष्मीपुर में ट्राम वे परियोजना संरक्षित रखने को लेकर विधायक ऋषि त्रिपाठी गंभीर, लखनऊ में डीआरएम से की मुलाकात
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
लक्ष्मीपुर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित ट्राम वे परियोजना को यथास्थान संरक्षित रखने के मुद्दे पर नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गंभीर पहल की है। क्षेत्र के विकास मंच की मांग को लेकर विधायक ने लखनऊ पहुंचकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की और परियोजना को लक्ष्मीपुर में ही सुरक्षित रखने की जोरदार पैरवी की।
इसी क्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल से लखनऊ में मुलाकात की। बैठक के दौरान ट्राम वे परियोजना को लक्ष्मीपुर से अन्यत्र स्थानांतरित न किए जाने और उसे यथास्थान संरक्षित रखने के विषय पर गहन चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विधायक ने मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष क्षेत्रवासियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए स्पष्ट रूप से मांग रखी कि ट्राम वे परियोजना को लक्ष्मीपुर में ही संरक्षित रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस धरोहर से परिचित हो सकें और क्षेत्र का पर्यटन एवं आर्थिक विकास भी संभव हो।
इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश मिश्रा, घरभरन मद्धेशिया, दुर्गा शंकर शुक्ला सहित लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में परियोजना को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि वह लक्ष्मीपुर के विकास और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा ट्राम वे परियोजना को संरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





