जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले—पानी और सड़क होगी प्राथमिकता

जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले—पानी और सड़क होगी प्राथमिकता

जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले—पानी और सड़क होगी प्राथमिकता

जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले—पानी और सड़क होगी प्राथमिकता
सोनौली में व्यापारीयो से सीधा संवाद करते विधायक।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
ऋषि त्रिपाठी विधायक ने आज नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सम्मानित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनका कुशल-क्षेम जाना और क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर वार्डवासियों से मुलाकात
जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले—पानी और सड़क होगी प्राथमिकताइसी क्रम में विधायक ने चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पर वार्ड के समस्त नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान लोगों ने स्वच्छ पेयजल और जर्जर सड़कों की समस्या प्रमुखता से उठाई। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड मे पेयजल आपूर्ति और सड़क की स्थिति काफी खराब है, जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
सोनौली में व्यापारियों संग बैठक, गंभीर मुद्दों पर चर्चा
इसके बाद विधायक सोनौली पहुंचे, जहां गुरु मद्धेशिया की दुकान पर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी नेता विजय रौनियार ने नगर की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। व्यापारियों ने पेयजल संकट, सड़क जाम की समस्या तथा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के नाम पर कथित उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दे उठाए।
विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन से समन्वय कर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से रवि वर्मा, प्रताप मद्धेशिया, गुरु मद्धेशिया, पवन जायसवाल, जगदीश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे