नौतनवां चेयरमैन के पिता स्व. राजेंद्र मणि त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए.
अध्यक्ष नौतनवा अपने स्व०पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

नौतनवां चेयरमैन के पिता स्व. राजेंद्र मणि त्रिपाठी की तृतीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के स्वर्गीय पिता राजेंद्र मणि त्रिपाठी की तृतीय पुण्यतिथि पर आज नगर उनके आवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष, सभासदगण एवं उनके सहयोगियों ने स्व. राजेंद्र मणि त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने पूज्यनीय पिता जी की ही देन है। उनके आदर्श, संस्कार और मार्गदर्शन ने ही मुझे इस योग्य बनाया। आज भी उनकी कमी पूरे परिवार को गहराई से महसूस होती है। हम उनसे प्रार्थना करते हैं कि अपना आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनाए रखें।”
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. राजेंद्र मणि त्रिपाठी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय बना रहा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर , अनिल जायसवाल, अमित यादव, विशाल जायसवाल, राहुल दूबे, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, संजय मौर्या, अशोक रौनियार तथा लिपिक रमाशंकर सिंह, राजकुमार गौड़, राकेश श्रीवास्तव, मनीष बेरीवाल, निखिल गोयल, अमित जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्व. राजेंद्र मणि त्रिपाठी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे