समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की करनी चाहिए मदद — बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की करनी चाहिए मदद -- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की करनी चाहिए मदद -- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की करनी चाहिए मदद -- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए– बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष
नौतनवा में 45 जरूरतमंदों को वितरित की गई रमजान किट, सेवा कार्य में जुटा आगाज फाउंडेशन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पवित्र रमजान माह के अवसर पर नौतनवा नगर में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की गई। नगर के 12 कोठी स्थित आवास पर आगाज फाउंडेशन के बैनर तले 45 जरूरतमंद लोगों को रमजान किट वितरित की गई, ताकि उन्हें अफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नौतनवा नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को रमजान किट प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है, और समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं आगाज फाउंडेशन के संस्थापक प्रबंधक वसीम खान ने की। उन्होंने कहा कि आकाश फाउंडेशन का उद्देश्य है कि नगर में कोई भी जरूरतमंद स्वयं को असहाय महसूस न करे। उन्होंने बताया कि संस्था आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य करती रहेगी ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।
रमजान किट में दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल थी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को रोजा खोलने और सहरी-अफ्तार की तैयारी में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक एकता व सौहार्द का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर कई स्थानीय नागरिक एवं समाजसेवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जरूरतमंदों की दुआओं और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे