नौतनवा: रंग और उमंग के बीच विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनता से सीधा संवाद

व्यापारी नेताओ के साथ होली खेलते हुए।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने रंगों के पावन पर्व होली को पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मना रहे है। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों के साथ जमकर होली खेली तथा गुलाल-अबीर लगाकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
नौतनवा: रंग और उमंग के बीच विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनता से सीधा संवाद

नौतनवा: रंग और उमंग के बीच विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनता से सीधा संवाद
समाजसेवी सुधाकर जायसवाल के साथ होली मिलन समारोह में विधायक

सबसे पहले विधायक नौतनवा लक्ष्मीपुर तथा नौतनवां कस्बे में व्यापारी नेता संतोष जायसवाल की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों के साथ होली खेली और सभी को पर्व की बधाई दी। इसके बाद नगर स्थित बेरीवाला पेट्रोल पंप पर प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ गुलाल-अबीर लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।
नौतनवा: रंग और उमंग के बीच विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनता से सीधा संवादविधायक वार्ड नंबर 15 में भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नौतनवा: रंग और उमंग के बीच विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनता से सीधा संवादइसके उपरांत कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर विधायक ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उन्होंने आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे