विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात कर दी होली की शुभकामनाएँ

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात कर दी होली की शुभकामनाएँ

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात कर दी होली की
शुभकामनाएँ।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात कर दी होली की शुभकामनाएँआई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय पर आज क्षेत्र से आए सम्मानित नागरिकों से विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने सभी से आत्मीय बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यालय पर पहुंचे लोगों का विधायक ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता से नियमित संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। मुलाक़ात के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को भी विधायक के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित सभी नागरिकों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे