सोनौली नगर पंचायत में रवि, प्रेम और हरी बने नामित सभासद, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
सोनौली नगर पंचायत में रवि, प्रेम और हरी बने नामित सभासद, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित सभासदों की सूची देर रात जारी कर दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। जारी सूची में सोनौली नगर पंचायत से भाजपा कार्यकर्ता रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल और हरी लोधी को नामित सभासद बनाया गया है।
सूची जारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयाँ देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। नगर में जगह-जगह खुशी का माहौल देखने को मिला।
नामित सभासद बने भाजपा कार्यकर्ता रवि वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया है, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के प्रति सदैव निष्ठावान रहेंगे। साथ ही उन्होंने विधायक सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर के लोगों ने भी इस फैसले पर हर्ष व्यक्त किया और नव-नामित सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से धर्मेंद्र जायसवाल, राजू गुप्ता, प्रेम सिंह, संजीव जायसवाल, गुरु प्रसाद मद्धेशिया, राजू जायसवाल, मनीष साहू, हर्ष वर्मा, हरेंद्र जायसवाल, राजू भारती, सुभाष यादव और आजाद सिंह सहित अनेक लोग शामिल रहे।
नगरवासियों को उम्मीद है कि नए नामित सभासद क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





