नौतनवा इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक धनंजय पांडे ने दिया इस्तीफा

नौतनवा इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक धनंजय पांडे ने दिया इस्तीफा

नौतनवा इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक धनंजय पांडे ने दिया इस्तीफानौतनवा इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक धनंजय पांडे ने दिया इस्तीफा, गैस किल्लत और बढ़ती भीड़ से थे परेशान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर में रसोई गैस की बढ़ती मांग और एजेंसी पर लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच नौतनवा इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक धनंजय पांडे ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि एजेंसी पर गैस की भारी किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा था। गोदाम, कार्यालय और वितरण स्थल पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग गैस के लिए पहुंच रहे थे, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई थी।
इस संबंध में धनंजय पांडे ने बताया कि रसोई गैस की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे, जिससे उन्हें काफी मानसिक दबाव और असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने नौतनवा इंडियन गैस एजेंसी से अपना इस्तीफा दे दिया है और अब उनका एजेंसी से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है।
स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि गैस की कमी के इस दौर में कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में करीब 400 गैस सिलेंडर आते हैं, जबकि गैस लेने के लिए लाइन में लगभग 600 उपभोक्ता खड़े रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग अलग से पर्ची और सिफारिश लेकर भी पहुंच जाते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय से गैस नहीं मिल पाती और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बताया जा रहा है कि आम उपभोक्ताओं को गैस न मिल पाने के कारण एजेंसी प्रबंधन को लगातार लोगों के गुस्से और शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी स्थिति से आहत होकर प्रबंधक धनंजय पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
फिलहाल उनके इस्तीफे के बाद नौतनवा में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे