खुखरी लेकर पिता पर टूट पड़ा बेटा, सोनौली में मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस

खुखरी लेकर पिता पर टूट पड़ा बेटा, सोनौली में मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
(देखें वायरल वीडियो)
सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 11 बाल्मीकि नगर (मंगल बाजार) के पास बीते शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में धारदार हथियार खुखरी लेकर अपने ही पिता की जान लेने के लिए दौड़ पड़ा। इस सनसनीखेज घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक वसीम खान (लगभग 30 वर्ष) नशे की हालत में अचानक उग्र हो गया और अपने पिता इस्तखार खान पर हमला करने की कोशिश करने लगा। जान बचाने के लिए पिता इधर-उधर भागते रहे। काफी मशक्कत के बाद इस्तखार खान और उनकी पत्नी ने मिलकर युवक से खुखरी छीन ली और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों—पिता और पुत्र—को थाने ले गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों का चालान कर दिया।
लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। पुलिस कार्रवाई के बाद जब युवक घर लौटा, तो उसने फिर से हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे परिवार और पड़ोसियों में डर और बढ़ गया।
पीड़ित पिता इस्तखार खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र वसीम खान नशे का आदी है और नशीले पदार्थों का सेवन व कारोबार करता है। उन्होंने कहा,
“कल भी वह नशे में धुत होकर कहीं से खुखरी लेकर आया और मुझे मारने के लिए दौड़ पड़ा। अब मुझे अपनी जान बचाने के लिए छिप-छिपाकर रहना पड़ रहा है, नहीं तो किसी दिन वह मेरी हत्या कर देगा।”
वहीं, इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे